Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उमा भारती ने अविरल, निर्मलता हेतु लोगों को शपथ दिलाई

उमा भारती ने अविरल, निर्मलता हेतु लोगों को शपथ दिलाई

2017.06.04 09 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री भारत सरकार उमा भारती द्वारा आज गंगा बैराज पर अविरल, निर्मलता हेतु आम लोगों को शपथ दिलाई गई। उमा भारती ने सर्किट हाउस से बिठूर में स्नान हेतु और गंगा के दर्शन हेतु जाते समय रास्ते में गंगा बैराज में भ्रमण के दौरान पहुंची थी साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक करने का काम हम सब कार्यकर्ताओं का है। गंगा कमीशन बहुत बड़ा मिशन है यह मिशन आम जनता के सहयोग से पूर्ण किया जा सकता है। सरकार सरकार भी गंगा के मिशन को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जिसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रमुख रूप से बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, सुबोध मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, अनिल सिंह, बाबा, अंशु ठाकुर, दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित, ऋषि तिवारी, दिव्यांशु शर्मा, अभिनव बाजपेई आदि लोग मौजूद थे।